Sport : POTM अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'इतना आसान नहीं था' #INA

Ishan Kishan Statement: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले को एकतरफा अंदाज में जीत लिया है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया ने ईशान किशन की 77 रनों की तूफानी पारी की बदौलत ही बोर्ड पर 175 रन लगाए थे. ऐसे में ईशान को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आइए जानते हैं कि इस अवॉर्ड को जीतने के बाद ईशान ने क्या-क्या कहा…

Ishan Kishan ने खोला अपनी सफलता का राज

पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. ईशान ने पहले तो 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर वह 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रही.

ईशान ने अपनी पारी के बारे में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, ‘मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट इतना आसान नहीं था. आपको बस अपनी ताकत पर भरोसा करना होता है और फोकस करना होता है. मैं उन्हें जितना हो सके अपनी तरफ दौड़ाना चाहता था. मैंने अपने ऑफ-साइड प्ले पर बहुत काम किया. मैं बस इसे सिंपल रखने की कोशिश कर रहा था. मेरे दिमाग में यह था कि हमें 160-170 रन बनाने हैं और यह हमारे लिए एक अच्छा टोटल होगा.’

ईशान ने की बुमराह और हार्दिक की तारीफ

ईशान किशन ने आगे जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की सराहना की. उन्होंने बताया कि जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे, तो उन्हें पिच से कुछ खास मदद नहीं मिल रही थी. लेकिन, हार्दिक और बुमराह ने इन परिस्थितियों में भी शानदार काम किया. हार्दिक और बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके.

ईशान किशन ने आगे कहा, ‘इंडिया बनाम पाकिस्तान हमेशा न सिर्फ हमारे लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी एक खास गेम होता है. पाकिस्तान के खिलाफ यह गेम जीतने से हमें बहुत कॉन्फिडेंस मिलेगा और हम इस मोमेंटम को बनाए रखने की कोशिश करेंगे. जब शाहीन बॉलिंग कर रहे थे तो मुझे नहीं लगा कि बॉल पेसरों के लिए ज्यादा कुछ कर रही है, लेकिन बुमराह और हार्दिक ने उन दो ओवरों में जिस तरह से बॉलिंग की, वह कमाल का था.’

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को चटाई धूल, 61 रन से जीतकर किया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई

POTM अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'इतना आसान नहीं था'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close