Sport : शनिवार को खेला जाएगा IPL 2026 का पहला डबल हेडर, एक्शन में दिखेंगी 4 टीमें, नोट कर लीजिए टाइमिंग #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं. 4 अप्रैल, शनिवार को सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा, जिसमें 4 टीमें एक्शन में नजर आएंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको डबल हेडर में होने वाले दोनों ही मुकाबलों में बारे में विस्तार से बताते हैं… जान लेते हैं कि ये मैच किन टीमों के बीच कितने बजे और किन वेन्यूज पर खेले जाने वाले हैं.

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की होगी टक्कर

IPL 2026 के पहले डबल हेडर में दोपहर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा और दोनों कप्तान 3 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ शुरुआत की है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मैच में हराकर जीत दर्ज की.

DC VS MI Head . Head Record

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच दिल्ली ने जीते हैं और 21 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है. इस तरह हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है.

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, नितीश राणा (ट्रेड), डेविड मिलर, आकिब नबी, पथुम निसंका, बेन डकेट, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन, पृथ्वी शॉ, साहिल पारेख.

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रियान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की होगी टक्कर

आईपीएल 2026 के पहले डबल हेड में शाम का मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. राजस्थान ने चेन्नई को हराकर सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज की थी. तो वहीं गुजरात को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. GT VS RR के बीच ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे.

GT VS RR Head . Head

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल में 8 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 6 मैच गुजरात ने जीते हैं, तो वहीं 2 मैचों में राजस्थान ने जीत दर्ज की है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात का पलड़ा भारी दिख रहा है.

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवन्त खेजरोलिया.

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, शुभम दुबे, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, युद्धवीर चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन.

ये भी पढ़ें: ‘हमें सीखना चाहिए’, IPL में मैथ्यू हेडन ने पेश की मिसाल, वायरल वीडियो ने जीते करोड़ों दिल

शनिवार को खेला जाएगा IPL 2026 का पहला डबल हेडर, एक्शन में दिखेंगी 4 टीमें, नोट कर लीजिए टाइमिंग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button