तमिलनाडु में AIADMK ने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानें प्रत्याशियों के नाम
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी किया है. पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम पलानीस्वामी सलेम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले हैं. अन्नाद्रमुक ने इस सूची में कई अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारा है. इनमें केपी मुनुसामी, डिंडीगुल सी श्रीनिवासन और नाथम आर विश्वनाथन शामिल हैं. पार्टी ने पश्चिमी क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं एसपी वेलुमणि और पी थंगामणि को टिकट दिया है. वेलुमणि थोंडामुथुर से और थंगामणि कुमारपालयम से इलेक्शन लड़ेंगे. अन्नाद्रमुक ने अपनी सूची में आर बी उदयकुमार, डी जयकुमार, सी वे शनमुगम और सेल्लूर के राजू जैसे प्रमुख नेताओं को बरकरार रखा है.
Tamil Nadu | AIADMK releases its first list of 23 candidates for the 2026 Assembly election.
Party general secretary Edappadi K. Palaniswami . contest in Edapadi constituency in Salem.
Veppanahalli – KP Munusamy
Dindigul – Dindigul C Srinivasan
Natham – Natham R Viswanathan…— ANI (@ANI) March 25, 2026
पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराए जाने हैं
आपको बता दें कि अप्रैल-मई में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराए जाने हैं. निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा को लेकर वोटिंग और नतीजों के साथ चुनाव से जुड़ी तमाम तारीखों का ऐलान कर चुका है. राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है. चुनावी घोषणा पत्र के वादों से जनता को लुभाने का प्रयास हो रहा है. राज्य में क्षेत्रीय अस्मिता के मामला बनाने का प्रयास हो रहा है. कई राजनीतिक दलों के बड़े चेहरे जनसभाओं के जरिए जनाधार बढ़ाने की कवायद में जुट गए हैं.
ये भी पढ़ें: Harish Rana Death: नम आंखों से हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार
तमिलनाडु में AIADMK ने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानें प्रत्याशियों के नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)



