अजमेर पुलिस ने 6 नाबालिगों को ढूंढ निकाला:दिल्ली-मध्यप्रदेश तक चला सर्च ऑपरेशन, 3 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान- INA NEWS

अजमेर पुलिस ने ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत 6 गुमशुदा बच्चों को ढूंढ निकाला। पुलिस टीम ने करीब 20 घंटे लगातार यात्रा करते हुए 1000 किलोमीटर दूर जाकर तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 3 बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। डीडवाना-कुचामन जिले के सरगोंठ पदमपुरा क्षेत्र से 2 बच्चियां मिलीं। वहीं, एक नाबालिग की तलाश में पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दिल्ली, मेरठ, बागपत व सोनीपत तक छानबीन की। आखिरकार बच्चे को दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक शर्मा ने बताया- सभी मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीमें गठित कीं और आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज और अन्य संसाधनों का उपयोग कर बच्चों को सकुशल बरामद किया। लंबे समय से परेशान परिजनों के चेहरे पर बच्चों की वापसी से मुस्कान लौट आई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर परिजनों ने आभार व्यक्त किया है। पुष्कर, गेगल और आदर्शनगर थाना क्षेत्रों से लापता 6 नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर लिया है। तीन केस, एक मिशन, ‘मुस्कान’ से लौटे 6 बच्चों के चेहरे पर हंसी

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button