अमित शाह बोले-AAP का मतलब झूठ, फरेब, धोखा:कहा- केजरीवाल कहते थे यमुना को थेम्स नदी जैसा बनाएंगे और डुबकी लगाएंगे, डुबकी क्यों नहीं लगाई- INA NEWS

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज रोहिणी की रैली में कहा कि केजरीवाल कहते थे कि यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे और वे खुद उसमें डुबकी लगाएंगे। लेकिन केजरीवाल ने आज तक डुबकी क्यों नहीं लगाई? शाह ने कहा कि AAP का मतलब है झूठ, फरेब और धोखा। केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित करके दिल्ली वालों को प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर किया है। जल बोर्ड के साफ पानी देने के सारे पैसे AAP ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद करो। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना में जहर मिलाया है। शाह ने कहा- केजरीवाल बताएं कौनसा जहर मिलाया है, कौनसी लेबोरेटरी में टेस्ट कराया है, उसका नाम बताइए। केजरीवाल चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं इसलिए इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं। शाह के भाषण की 5 बड़ी बातें… शाह से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शाह बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा, कुंभ में डुबकी लगाएं, पाप कट जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनवरी को दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… भाजपा ने केजरीवाल के घर का नया वीडियो जारी किया, शाह बोले- AAP यानी अवैध आमदनी पार्टी​​​​​​​ भाजपा ने 26 जनवीर को दिल्ली के CM हाउस का नया वीडियो जारी किया था। इस बंगले में पूर्व CM केजरीवाल रहते थे। भाजपा ने X पर वीडियो शेयर करके लिखा था- आइए आपको सैर कराएं महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की। गृह मंत्री अमित शाह ने AAP को अवैध आमदनी पार्टी बताया। पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​​

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button