Sport : 'मैं खेलने के लिए बेताब हूं…', MI से हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों कही ये बात? #INA

Shreyas Iyer Statement: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार की रात एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब की टीम 6 विकेट से हार गई और ये इस सीजन फ्रेंचाइजी की लगातार पांचवीं हार रही. MI के हाथों मिली इस करारी हार के साथ ही अब पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो चुका है. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा…
‘हार को पचाना है मुश्किल’
धर्मशाला में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रेयस अय्यर की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए. मगर, गेंदबाज इस लक्ष्य को बचा नहीं पाए और आखिर में टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के कारण अब पंजाब किंग्स पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.
श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में इस हार के बारे में बात करते हुए कहा, “खैर, हार पचाना बेहद मुश्किल है, लेकिन मैं यहां किसी एक कारण पर उंगली नहीं उठाना चाहता क्योंकि यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था. बहुत ही बढ़िया मुकाबला था. तिलक ने कमाल का खेला, उन्होंने अपने शॉट्स का चुनाव बहुत अच्छे से किया और फील्डिंग भी बेहतरीन तरीके से की, इसलिए उन्हें इसका श्रेय जाता है.”
A tough outing. pic.twitter.com/vsYRWSnb2v
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 14, 2026
अजमतुल्लाह ओमरजाई की श्रेयस अय्यर ने की तारीफ
मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे और एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि टीम 200 का स्कोर भी नहीं बना पाएगी. मगर, अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 17 गेंदों पर 38 रन की कैमियो इनिंग खेली, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके लगाए. ओमरजाई की इस पारी की बदौलत ही पंजाब की टीम 20 ओवर में 200 रन बना सकी. ऐसे में मैच खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अजमतुल्लाह की सराहना की.
What a knock it was, Azmat paaji! 👏 pic.twitter.com/MxK2KuXqkE
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 14, 2026
अजतुल्लाह ओमरजाई के बारे में बात करते हुए कहा, “निश्चित रूप से, एक समय हम लगभग 170 से 180 रन बनाने की सोच रहे थे और उसके बाद उन्होंने मैच का रुख हमारी तरफ मोड़ दिया. छक्के लगाने में उनका शानदार प्रदर्शन रहा और 16वें या 17वें ओवर से हमने मैच पर पकड़ बनाई और 200 रन तक पहुंचना उनके लिए सराहनीय रहा.”
बचे हुए मैचों के लिए उत्साहित हैं Shreyas Iyer
Innings Break! #PBKS find their way . 200/8 after a collapse 👏
Will #MI chase it down? 🧐
Updates ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI pic.twitter.com/0OErO7HGj8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
पंजाब किंग्स को अब अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो अपने बचे हुए दोनों ही मैचों को जीतना होगा. वरना, पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नहीं नामुमकिन हो जाएगा. 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पंजाब का सामना होगा. वहीं, सीजन का आखिरी लीग मैच पंजाब की टीम 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने आने वाले मैचों को लेकर उत्साह जाहिर किया.
आरसीबी के खिलाफ दिन के मैच के बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा, “अगले मौके के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं. यह दोपहर का मैच है, और हमें दोनों मैच जीतने ही हैं. ये दोनों मैच बेहद रोमांचक होने वाले हैं. मैं इन्हें खेलने के लिए बेताब हूं.”
ये भी पढ़ें: 5 मैच लगातार हारने के बाद क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स? समझें पूरा समीकरण
'मैं खेलने के लिए बेताब हूं…', MI से हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों कही ये बात?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









