अररिया हाईवे पर अपराध रोकने और हादसों पर मदद करेगा पेट्रोलिंग वाहन, हाई स्पीड चलने वालों का ऑटोमेटिक कटेगा ई चालान

मिंटू राय संवाददाता अररिया

अररिया हाईवे पर अपराध नियंत्रण, यातायात नियमों का पालन करने व एक्सीडेंट में घायलों को मदद करने के लिए अररिया जिले को दो हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मिला है। यातायात अपर पुलिस महानिदेशक पटना की ओर से मुहैया कराए गए हाइवे पेट्रोलिंग वाहन को एसपी अंजनी कुमार ने

Table of Contents

पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात डीएसपी दिवान इकराम खान ने कहा कि इन आधुनिक वाहनों में सीसीटीवी कैमरे से लेकर फर्स्ट मेडिकल उपकरण उपलब्ध है। यह दोनों हाइवे पेट्रोलिंग वाहन जिले के फारबिसगंज व जोगबनी एनएच के सड़कों पर रफ्तार भरेगा। उन्होंने बताया कि यह हाइवे पेट्रोलिंग वाहन यातायात नियमों के अनुपालन व अपराध नियंत्रण के लिए उपयोग में लाये जाने वाले सभी आवश्यक संसाधनों से लैस है। इन वाहनों के माध्यम से राजमार्गों पर यातायात नियमों के अनुपालन व अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि सड़कों पर होनेवाले हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस मुख्यालय ने अब पुख्ता इंतजाम कर लिया है।

इक्यूपमेंट से होगी लैस यातायात डीएसपी दिवान इकराम खान ने बताया कि यह हाइवे पेट्रोलिंग वाहन सभी प्रकार के इक्यूपमेंट से लैस है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब अत्याधुनिक वाहनों से पेट्रोलिंग होगी। यह वाहन फोरडी स्पीड रडार और कैमरों से लैस होंगे जो 24 घण्टे ऑटोमैटिक चालान निर्गत कर सकेंगे। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए वाहन में गैस कटिंग मशीन, ट्रैफिक कोन, फोल्डेबल स्ट्रेचर आदि उपकरण भी होंगे। कैमरे और रडार से लैस वाहन पेट्रोल करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर इन वाहनों की मदद से ई-चालान भी काटा जाएगा।

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News