असम चुनाव- BJP की पहली लिस्ट जारी:सीएम हिमंता जालुकबारी से सातवीं बार चुनाव लड़ेंगे, एक दिन पहले कांग्रेस से आए सांसद बोरदोलोई को भी टिकट- INA NEWS

बीजेपी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की। इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं। एक दिन पहले भाजपा जॉइन करने वाले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उधर 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। असम में 126 सीटें हैं। बीजेपी 126 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 में से असम गण परिषद (एजीपी) 26 सीटों पर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
केरल में बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी की उधर, केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। अब तक जारी दो लिस्ट में पार्टी 86 कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर चुकी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। सीएम चुने गए विधायकों में से होना चाहिए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button