यूपी – उपलब्धि: स्वगणना में औरैया अव्वल, कानपुर दूसरे स्थान पर, अब 11 हजार प्रगणक मैदान में, जानें अन्य जिलों का हाल – INA

जनगणना की ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया ने कानपुर मंडल में डिजिटल जागरूकता की वास्तविक स्थिति उजागर हुई है। सात मई से 21 मई तक चले इस अभियान में प्रदेशभर में भी लाखों लोगों ने स्वगणना शुरू की, लेकिन बड़ी संख्या में फॉर्म अधूरे रह गए। औरैया जिले ने मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कानपुर दूसरे स्थान पर रहा। औरैया में 1,54,344 लोगों ने प्रक्रिया शुरू की और 1,51,175 ने सफलतापूर्वक फॉर्म जमा किए।


वहीं, कानपुर में 56,431 स्वगणनाओं के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जिले में 60,611 लोगों ने स्वगणना शुरू की थी, जिसमें से 4,180 ने बीच में ही छोड़ दिया। दूसरी ओर, इटावा जिला डिजिटल भागीदारी में सबसे पीछे रहा। इटावा में केवल 18,993 लोगों ने ही ऑनलाइन स्वगणना की। प्रदेशभर में करीब 5.75 लाख लोगों ने स्वगणना शुरू की, लेकिन 1.77 लाख फॉर्म अधूरे रह गए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button