देशभर में मनाई जा रही बकरीद, दिल्ली-यूपी में कड़ी सुरक्षा:केरलम में इमाम बोले- दूसरे जिसकी पूजा करते हैं, उसका कभी अपमान न करें- INA NEWS

इस्लाम के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों में नमाज पढ़ने पहुंचे हैं। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया है। दिल्ली में जामा मस्जिद, जहांगीरपुरी में पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी रख रही है। इधर, केरलम के तिरुवनंतपुरम की पलयाम जुमा मस्जिद के इमाम ने नमाज के बाद नमाजियों से कहा कि दूसरे जिसकी पूजा करते हैं, उसका कभी अपमान नहीं करना चाहिए, ऐसा काम मजाक में भी नहीं करें। उन्होंने यह भी कहा कि बकरे के कटे हुए सिर को सार्वजनिक रूप से दिखाने वाले उत्सव नहीं होने चाहिए। मध्यप्रदेश के वक्फ बोर्ड ने भी कुर्बानी के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने के निर्देश दिए हैं। बकरीद से जुड़ी तस्वीरें… बकरीद के साथ ही हज यात्रा का समापन ईद-उल-अजहा या बकरीद, जो इस साल 28 मई को मनाई जा रही है, एक इस्लामी त्योहार है जिसे ‘बलिदान का त्योहार’ भी कहा जाता है। यह इस्लामी हिजरी कैलेंडर के 12वें महीने, धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। यह मक्का में होने वाली सालाना हज यात्रा के समापन का प्रतीक है। बकरीद की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 11 दिन छोटा होता है। इसका नतीजा यह होता है कि पश्चिमी कैलेंडर में ईद हर साल थोड़ा पहले आ जाती है। राज्यों से बकरीद से जुड़ी खबरें… उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े: सपा नेताओं से बोले- यहां से चले जाइए; ताजमहल में 5 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी यूपी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। आगरा के ताजमहल परिसर में 5 हजार लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। संभल-वाराणसी में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कानपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बुलंदशहर में ईदगाह मस्जिद में भीड़ अधिक होने पर कुछ लोग बाहर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। सीओ ने उन्हें रोका तो नमाजी नाराज हो गए। उन्होंने सपा नेता और पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा से शिकायत की। इसके बाद नेताओं और सीओ विकास चौहान के बीच तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख सीओ ने नेताओं के सामने हाथ जोड़ लिए। कहा- आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं। यहां से चले जाइए। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: भोपाल में ताज-उल-मसाजिद समेत शहरभर की मस्जिदों में नमाज, बकरीद पर कुर्बानी का वीडियो शेयर न करने की अपील बकरीद के मौके पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि कुर्बानी स्थल को चारों ओर से दीवार/टीन शेड से ढंककर रखा जाए। कुर्बानी के फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचने की अपील भी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button