बांसवाड़ा-झालावाड़ छोड़ पूरे राजस्थान से मानसून लौटा:3 दिन में मध्य प्रदेश से विदाई संभव; बिहार में गंडक-गंगा के कटाव में घर बहे- INA NEWS

पूरे राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। अगले 2 दिन में बारिश का दौर थम सकता है। हालांकि, झालावाड़ और बांसवाड़ा के आंशिक हिस्सों से मानसून की विड्रॉल लाइन गुजर रही है। इसलिए यहां बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर से सबसे पहले मानसून लौट गया। अगले 3 दिन में प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों से भी मानसून बारिश का दौर थम सकता है। इधर, बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर एक्टिव है। इसके असर से बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। बेतिया के सिसवा गांव में गंडक नदी और वैशाली में गंगा का कटाव जारी है। कोलकाता में भी 23 सितंबर को हुई भारी बारिश के बाद हालात सुधर रहे हैं। IMD के अनुसार 28 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। 27 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पटुली, संतोषपुर, बल्लीगंज, साल्ट लेक कई इलाकों में अब भी पानी भरा है। कोलकाता में दुर्गा पूजा से पहले बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने गुरुवार को MP-छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज और MP-झारखंड समेत 13 राज्यों में यलो अलर्ट है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 2 तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें… देशभर में मौसम का अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button