दिल्ली चुनाव अपडेट:प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबोया, इस पर लिखा था- मैं यमुना साफ नहीं कर पाया, माफ करना- INA NEWS

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना नदी में डुबोया। वे सुबह करीब 10.40 पर ITO के यमुना घाट पहुंचे। इसके बाद बोट में सवार होकर नदी में गए और केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई। केजरीवाल के कटआउट पर लिखा था- मैं फेल हो गया, मुझे माफ करना। कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े नजर आ रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना सफाई का वादा पूरा नहीं किया। हमारी सरकार बनते ही साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button