भास्कर अपडेट्स:जनगणना के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन किया- INA NEWS

जनगणना-2027 के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन (खुद ऑनलाइन जानकारी भरना) किया है। यह सुविधा 1 से 15 अप्रैल तक 15 दिनों के लिए उपलब्ध है, जिसके बाद 16 अप्रैल से घर-घर सत्यापन शुरू होगा। पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल हो रही है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के मुताबिक यह डिजिटल पहल में बढ़ती भागीदारी दिखाता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना नक्सलमुक्त हुआ, 42 माओवादियों ने सरेंडर किया तेलंगाना में शुक्रवार को 42 माओवादियों ने सरेंडर किया। इनमें माओवादियों का अंतिम कमांडर सोढ़ी केशा भी शामिल हैइनके साथ 36 हथियार, गोलियां और 800 ग्राम सोना भी सौंपा गया। इसके बाद डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि राज्य अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गया है। 2024 से अब तक 761 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। सरकार उन्हें आर्थिक मदद और पुनर्वास सुविधा दे रही है। आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



