भास्कर अपडेट्स:दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया; UGC की शिकायत पर 2 FIR भी दर्ज- INA NEWS

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और गड़बड़ियों से जुड़े मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। गिरफ्तारी के बाद, सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने क्राइम ब्रांच को चार दिन की पुलिस रिमांड दी। आज की अन्य बड़ी खबरें… केरल में वैन से विस्फोटक भरे 100 से ज्यादा बॉक्स मिले, तरबूज के नीचे छिपाकर ले जा रहा था चालक केरल के पलक्कड़ में बुधवार रात पुलिस ने एक पिकअप वैन से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए। वैन में तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर 100 से ज्यादा बॉक्स में जिलेटिन स्टिक और 20 से अधिक बॉक्स में डेटोनेटर रखे गए थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पलक्कड़ टाउन साउथ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई रात करीब 9 बजे पलक्कड़ टाउन इलाके में की गई। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटकों के बॉक्स तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर रखे गए थे, ताकि शक न हो। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राज्य में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जा रहे हैं। इसके बाद वाहन जांच शुरू की गई। जब पुलिस ने पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया तो चालक नहीं रुका और गाड़ी भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वैन को रोका और वैन की तलाशी ली। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि उसने ये बॉक्स तमिलनाडु के कोयंबटूर से लोड किए थे और उन्हें केरल के थ्रिसूर स्थित एक खदान तक ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी बॉक्स की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है। रेलवे ने हाथियों की सुरक्षा के लिए AI सिस्टम लगाया, ट्रैक पर आते ही अलर्ट, लोको पायलट को रियल टाइम सूचना मिलेगी भारतीय रेलवे ने हाथियों को ट्रेन से टकराने से बचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम (IDS) शुरू किया है। यह सिस्टम रेल मंत्रालय ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ मिलकर लॉन्च किया है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह सिस्टम डिस्ट्रीब्यूटेड एकॉस्टिक सेंसर (DAS) तकनीक पर काम करता है। इसके जरिए रेलवे ट्रैक के आसपास हाथियों की मौजूदगी का पता लगाया जाता है और लोको पायलट, स्टेशन मास्टर व कंट्रोल रूम को रियल टाइम अलर्ट भेजा जाता है, ताकि समय रहते ट्रेन की रफ्तार कम की जा सके या अन्य जरूरी कदम उठाए जा सकें। IDS सिस्टम में ऑप्टिकल फाइबर, हार्डवेयर और हाथियों की चाल से जुड़ी पहले से इंस्टॉल की गई सिग्नेचर तकनीक शामिल है। जैसे ही ट्रैक के पास हाथियों की गतिविधि होती है, सिस्टम अलर्ट जनरेट करता है। फिलहाल यह सिस्टम नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के 141 रूट किलोमीटर में उन संवेदनशील इलाकों में काम कर रहा है, जिन्हें वन विभाग ने चिन्हित किया है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे के अन्य जोनों में भी IDS लगाने को मंजूरी दी गई है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News