Sport : रोहित शर्मा ने धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा कीर्तिमान, IPL 2026 में क्रिस गेल को पीछे छोड़ बन जाएंगे नंबर-1 #INA

IPL 2026 का 8वां मैच आज अरुण जेटली स्टेडियम में DC vs MI के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. अब सिर्फ क्रिस गेल रोहित से आगे रह गए हैं. रोहित आईपीएल 2026 के अगले कुछ ही मैचों में गेल को भी पीछे छोड़ नंबर-1 बन जाएंगे. हम किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं.
रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली जा रही मैच में सिर्फ एक छक्का लगाकर धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले धोनी और रोहित संयुक्त रूप से बराबरी पर थे. धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अब तक कुल 50 छक्के लगाए हैं. वहीं रोहित अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुल 51 छक्के जड़ चुके हैं.
First 6⃣ of the day, and who else but Hitman! 🔥#DCvMI pic.twitter.com/GQA6LEnaop
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 4, 2026
रोहित शर्मा के पास है क्रिस गेल को पीछे छोड़ नंबर-1 बनने का मौका
रोहित से आगे अब सिर्फ क्रिस गेल रह गए हैं. गेल ने आईपीएल में 2 टीमों के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है. क्रिस गेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुल 53 छक्के लगाए हैं. जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ गेल ने 61 छक्के लगाए हैं. यानी अब रोहित शर्मा को गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर नंबर-1 बनने के लिए सिर्फ 11 छक्के की जरूरत है. रोहित जिस फॉर्म में है, वो अगले 1,2 मैचों में ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे.
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के:
61 – क्रिस गेल बनाम पंजाब किंग्स
54 – क्रिस गेल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
51 – रोहित शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स
50 – एमएस धोनी बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
48 – विराट कोहली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
47 – रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
रोहित शर्मा ने ऑरेंज कैप किया अपने नाम
IPL 2026 का 8वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा को ऑरेंज कैप मिल गया है. रोहित ने आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी की है. वो कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले ही मैच में रोहित ने 38 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए थे. अब आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंद पर 35 रन बनाए. रोहित शर्मा IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. हिटमैन 2 मैचों में 113 रन बना चुके हैं, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप दिया गया है.
Mumbai Indians batters ruined my mood but atleast I got . see Rohit Sharma get the orange cap. pic.twitter.com/iJrfnYKe6n
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) April 4, 2026
यह भी पढ़ें: DC vs MI मैच में सेट होकर आउट हुए रोहित शर्मा तो गुस्से में आए नजर, दिया ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल
रोहित शर्मा ने धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा कीर्तिमान, IPL 2026 में क्रिस गेल को पीछे छोड़ बन जाएंगे नंबर-1
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









