भास्कर अपडेट्स:गुजरात हाईकोर्ट की फैसलों में AI के इस्तेमाल पर रोक, कहा- AI में भ्रम, पक्षपात का खतरा, जज खुद जिम्मेदार होगा- INA NEWS

गुजरात हाई कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर सख्त पॉलिसी लागू करते हुए स्पष्ट किया है कि अब फैसले केवल मानवीय विवेक और तर्क से ही होंगे। कोर्ट ने फैसला लिखने, कानून की व्याख्या, सबूतों के विश्लेषण, सजा-जमानत तय करने और अंतिम आदेश देने में एआई के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कोर्ट ने चेताया कि AI में ‘हैलुसिनेशन’, पक्षपात और गोपनीयता उल्लंघन जैसे गंभीर जोखिम हैं, जो न्यायिक स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकते हैं। यह पॉलिसी हाईकोर्ट से जिला कोर्ट तक सभी न्यायिक अधिकारियों पर लागू होगी और हर जज अपने फैसले के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… लेह में मिशन मित्रा जांचेगा गगनयात्रियों की क्षमता इसरो ने गगनयान के यात्रियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता परखने के लिए लद्दाख में ‘मिशन मित्रा’ शुरू किया है। यह अध्ययन लेह में 3,500 मीटर ऊंचाई पर 9 अप्रैल तक किया जाएगा। तमिलनाडु के कुन्नूर में मिनी बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 से ज्यादा लोग घायल तमिलनाडु के कुन्नूर में एक मिनीबस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस नामक्कल से आ रही थी। इसमें सवार सभी लोग पर्यटक थे। दिल्ली के एक फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले, शरीर पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार देर रात एक बिल्डिंग के अंदर दो लोगों के शव मिले। मरने वालों की पहचान देवेंद्र कुमार और अमित के रुप में की गई है। वे दोनों भाई हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों की उम्र 40-45 साल के बीच है। शुरुआती जांच में शवों पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button