भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में जंगली हाथी के हमले में IPS अफसर की पत्नी की मौत, कॉफी बागान देखने गई थीं- INA NEWS

कर्नाटक के कोडागु जिले में जंगली हाथी के हमले में IPS अफसर सुनील आचार्य की पत्नी संध्या आचार्य की मौत हो गई। वह तितीमति क्षेत्र के कोनानाकट्टे गांव में स्थित एक कॉफी बागान का निरीक्षण करने गई थीं, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। बाद में उनकी मौत हो गई। संध्या के पति सुनील आचार्य दिल्ली में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर हैं। घटना पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने दुख जताया है और अधिकारियों को हाथियों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल के भांगर ब्लास्ट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के भांगर बम ब्लास्ट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने उन्हें मामले का मुख्य आरोपी बताया है। गिरफ्तारी के साथ इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। 19 मार्च को दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में बम बनाते समय हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले की जांच कर रही NIA ने हाल ही में मोल्ला के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। मोल्ला को पूछताछ के लिए NIA ऑफिस ले जाया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं उनके परिवार का दावा है कि उन्होंने एजेंसी के सामने आत्मसमर्पण किया था। मामले की जांच जारी है। कर्नाटक में 2 युवक गिरफ्तार, पाकिस्तानी व्यक्ति के संपर्क में थे; देशविरोधी साजिश रचने का आरोप कर्नाटक के तुमकुरु में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में रहकर देशविरोधी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्ला बख्श और जमीर खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम चैट की जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि दोनों आरोपी भारत में अशांति फैलाने और युवकों को संगठित करने की कोशिश कर रहे थे। शुरुआती जांच में हत्या और विस्फोट जैसी साजिशों के संकेत भी मिले हैं। हालांकि इनकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी। खुफिया ब्यूरो और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News