Sport : Asia Cup 2027 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से होगा शुरू टूर्नामेंट, बांग्लादेश ने तय किए 3 वेन्यू #INA

Asia Cup 2027: एशिया कप 2027 बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट की तैयारियां अभी शे शुरू हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश ने एशिया कप के लिए अपने 3 वेन्यू तय किए हैं. वहीं टूर्नामेंट कब से कब तक खेला जाएगा, इसे लेकर भी जानकारी सामने आ रही है. बता दें कि एशिया कप 2027 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा.
एशिया कप 2027 के वेन्यू और तारीख को लेकर आया बड़ा अपडेट
एशिया कप 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप का आयोजन किया जाएगा. क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2027 के लिए बांग्लादेश ने 3 वेन्यू का प्रस्ताव रखा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मीरपुर, चट्टोग्राम और सिलहट को वेन्यू के रूप में चुना है. वहीं शेड्यूल को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप अगले साल 18 जून से 4 जुलाई तक खेला जाएगा. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है.
BCB prepared . enhance security for proposed India tour in September
Additionally, Mirpur, Chattogram and Sylhet have emerged as the proposed venues for Asia Cup 2027 pic.twitter.com/jfKdeSW7Yg
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 7, 2026
वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप 2027
बता दें कि एशिया कप 2027 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के नियमों के अनुसार, एशिया कप का फॉर्मेट उस साल होने वाले आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट के आधार पर तय होता है. अब चूंकि साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, ऐसे में इस बार एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाएगा. इसका मतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली एशिया कप खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के जरिए अपनी तैयारियों को मजबूती देना चाहेगी.
🚨 ASIA CUP 2027 WILL BE PLAYED 18TH JUNE TO 4TH JULY IN BANGLADESH. 🚨
– Mirpur, Chattogram and Sylhet are the proposed venues. (Cricbuzz). pic.twitter.com/SJxXtrcVYB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 7, 2026
बांग्लादेश दौरे से भारत कर सकता है मना
पिछले कुछ समय से भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में तनाव के चलते एशिया कप 2027 के आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है. इस बात की लगातार चर्चा है कि क्या भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी, या फिर 2023 की तरह इस बार भी मुकाबले श्रीलंका या यूएई जैसे किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत आयोजित किए जाएंगे. हालांकि, इस विषय पर अभी तक कोई भी आधिकारिक या अंतिम आखिरी फैसला नहीं लिया गया है.
इसी साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया था. बांग्लादेश की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया, जिसके बाद आईसीसी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करना पड़ा था.
इतना ही नहीं, राजनीतिक उठापटक और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव के कारण बीसीसीआई ने निर्धारित भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था और टीम इंडिया ने अपना बांग्लादेश दौरा स्थगित कर दिया था. दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच इस तनाव कारण बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल से बाहर किया जाना रहा. बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया और इसके बाद आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी टीम भारत भेजने से मना कर दिया था.
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन को लेकर बड़ा अपडेट, इस कारण जिम्बाब्वे सीरीज से किया गया बाहर, BCCI के मास्टर प्लान का हैं हिस्सा
Asia Cup 2027 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से होगा शुरू टूर्नामेंट, बांग्लादेश ने तय किए 3 वेन्यू
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,