Breaking . . Live Updates: गया-औरंगाबाद के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, उत्तराखंड में आज हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
Breaking . . Live Updates: आज 20 मार्च 2026 और दिन शुक्रवार है. दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में आज भी बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में बुधवार, 18 मार्च शाम से ही तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ले ली और बरसात शुरू हो गई. इसके साथ ही मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट में तेहरान हवाई हमले हुए हैं. इस जंग का आज 21 वां दिन है.
19 मार्च से चैत्र नवारात्रा भी प्रारंभ हो चुका है, जहां आज दूसरा दिन है. आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी. राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वह इस वक्त मथुरा पहुंच चुकी हैं और प्रेम मंदिर के दर्शन भी किए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन कर दिया है. इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शुक्रवार (20 मार्च) को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.
पार्टी ने उन्हें जलुकबारी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. बिहार की बात करें तो समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के अंतिम दिन 20 मार्च को सीएम नीतीश कुमार औरंगाबाद जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जहां वे आम लोगों से भी संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें हमारा चैनल के साथ…
Breaking . . Live Updates: गया-औरंगाबाद के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, उत्तराखंड में आज हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)





