रेवाड़ी में कंटेनर की टक्कर से कैंटर ड्राइवर की मौत:दिल्ली का रहने वाला, गाड़ी खाली कर राजस्थान से लौट रहा था वापस- INA NEWS

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर साबन चौक के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दिल्ली के रहने वाले 48 वर्षीय कैंटर चालक मोहन की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा वाहन चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मोहन पार्क निवासी मोहन देर रात अपना कैंटर लेकर जा रहा था, तभी आगे चल रहे दूसरी गाड़ी से उनकी कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद मोहन ने अपनी गाड़ी को एक ढाबे के पास साइड में खड़ा कर दी और उसे ले जाने के लिए क्रेन बुलाने की व्यवस्था करने लगा। मोहन क्रेन से अपनी गाड़ी को टोचन कर रहा था। इसी दौरान जयपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य बंद बॉडी कंटेनर ने खड़ी हुई क्षतिग्रस्त गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ी की टक्कर से हुई मौके पर मौत इस दूसरी टक्कर में दिल्ली निवासी मोहन की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक मोहन राजस्थान के नीमराना स्थित एक कंपनी में गाड़ी खाली करके दिल्ली वापस लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और खड़ी गाड़ी को नजरअंदाज करना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News