UP News: ‘फर्जी दस्तखत कर कटवाए सपा के वोट’, अखिलेश ने SIR पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग-बीजेपी पर बोला हमला – INA

‘फर्जी दस्तखत कर कटवाए सपा के वोट’, अखिलेश ने SIR पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग-बीजेपी पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद शुक्रवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया है. लिस्ट में कई जिले ऐसे हैं जहां वोटरों की संख्या में कटौती हुई जबकि कुछ में संख्या बढ़ी है. लिस्ट जारी होते ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. विपक्षी समाजवादी पार्टी ने फाइनल लिस्ट पर सवाल खड़े किया है. सपा ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कई डिमांड भी कर दी है. साथ ही साथ सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भी मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग से मिलकर चुनाव लड़ती है.

समाजवादी पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग 403 विधानसभा क्षेत्रों की 1 लाख 77 हजार 516 पोलिंग बूथों की मतदाता सूची में लॉजिकल एरर और नो-मैपिंग के आधार पर कटे नामों, मृतक-शिफ्टेड-अनुपस्थित-डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तथा फॉर्म-6 से जोड़े गए और फॉर्म-8 से संशोधित नामों की बूथवार-विधानसभा वार सूची तत्काल सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए. वहीं समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जयपुर दौरे के दौरान यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने पर चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है.

सपा के वोट कटवाए, 2027 विधानसभा चुनाव में हराएंगें

उन्होंने कहा कि सभी को पता है यूपी में SIR प्रक्रिया के दौरान किस तरह आयोग के कर्मचारियों द्वारा काम किया गया है. उन्होंने SIR की फाइनल वोटर लिस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है.

Whatsapp Image 2026 04 10 At 8.01.26 Pm

बीजेपी के आदेश पर ही एसआईआर के नाम पर फर्जी दस्तखत कर समाजवादी पार्टी के वोट कटवाए गए हैं. उपचुनाव में वोटों की लूट और डकैती हुई. इन सबके बावजूद उन्होंने दावा किया कि जैसे लोकसभा में बीजेपी को हराया गया, वैसे ही 2027 के विधानसभाचुनाव में भी हराया जाएगा.

2.06 करोड़ वोटर के नाम कटे, 84 हजार से ज्यादा जुड़े

उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 वोटर हैं.

Whatsapp Image 2026 04 10 At 8.01.19 Pm

84,28,767 मतदाता बढ़े हैं, लेकिन 2024 के मुकाबले 2.06 करोड़ वोटर के नाम कट गए हैं. मतदाता सूची का अभियान 166 दिन चला. उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ और जौनपुर जैसे जिलों में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

(इनपुट पंकज चतुर्वेदी)

‘फर्जी दस्तखत कर कटवाए सपा के वोट’, अखिलेश ने SIR पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग-बीजेपी पर बोला हमला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button