सीजी- छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश में दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना, कहीं वर्षा तो कहीं गिरे ओले, पढ़ें पूरी खबर – INA

छत्तीसगढ़ में रिटर्न मानसून ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश को एक बार फिर भीगा रहा है। अगले दो दिनों में राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

पिछले 24 घांटों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई होते हुए . बढ़ रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका भी बनी हुई है।

सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय

इस समय सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा 27.5°N/86.5°E, सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई और 17.5°N/71.8°E से होकर गुजर रही है। दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊांचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 

जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में बीती शाम को रायपुरा, माना इलाके में कुछ देर तक बारिश हुई तो सड्डू में हल्की वर्षा के साथ ओले भी घिरे। बादल भी कई हिस्से में गरजते रहे और कई हिस्सों में धूप भी निकली रही। आसमान में काले बादल छाये रहे। हल्की बूंदाबांदी हुई। दुर्ग और बिलासपुर जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। दिन में तेज धूप रहने से गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button