CG News: छत्तीसगढ़: सो रही सौतेली बेटी का मर्डर, फिर पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा; कातिल पति ने थाने में किया सरेंडर; वजह क्या?- #INA

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित सेमरिया में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के चलते एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी करीब दो घंटे तक शवों के पास बैठा रहा और फिर खून से सने कपड़ों में खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 45 वर्षीय हेमलता साहू उर्फ लता और उसकी 25 वर्षीय बेटी चित्रा उर्फ मुस्कान के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिनों से घर में विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह करीब 7 बजे आरोपी ने पहले सो रही बेटी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए. बेटी की चीख सुनकर पत्नी बीच-बचाव के लिए पहुंची और आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.
थान पहुंचकर किया सरेंडर
घटना के बाद आरोपी खुद विधानसभा थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी. आरोपी का कहना है कि उसे पत्नी के व्यवहार पर शक था और वह लगातार उसे घर छोड़ने और बाहर निकालने की धमकी दे रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था.
सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर बाद में परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका हेमलता, भाजपा नेता और पूर्व पार्षद प्रमोद साहू की चचेरी बहन बताई जा रही है.
इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और रिश्तों में बढ़ते अविश्वास को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में हत्या के करीब 45 प्रतिशत मामलों में आरोपी रिश्तेदार ही होते हैं, जबकि 15 प्रतिशत हत्याएं अवैध संबंध, चरित्र संदेह या प्रेम संबंधों से जुड़े विवादों के कारण होती हैं.
ये भी पढ़ें – नौकरी गई तो इंजीनियर ने किया सुसाइड, लाश देख 17वीं मंजिल से कूदी पत्नी
छत्तीसगढ़: सो रही सौतेली बेटी का मर्डर, फिर पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा; कातिल पति ने थाने में किया सरेंडर; वजह क्या?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








