Sport : 19 वर्षीय से लेकर 27 तक, IPL 2026 के शुरुआत में इन 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप #INA

IPL 2026 के शुरुआती 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. यानी सभी 10 टीमें ने एक-एक मैच खेल लिया है. इस सीजन के शुरुआती 5 मैचों में कुल पांच खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला. 19 वर्ष से लेकर 27 साल तक के खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला, किसी प्लेयर के लिए ड्रीम डेब्यू रहा, तो किसी के लिए बुरा सपना, तो चलिए उन 5 प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में डेब्यू करने का मौका मिला.
कूपर कोनोली के लिए रहा ड्रीम डेूब्यू
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय स्टार बल्लेबाज को आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया. कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में ही तहलका मचा दिया और पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने एक मुश्किल स्थिति में मैच विनिंग पारी खेली. गुजरात टाइटंस के खिलाफ कूपर कोनोली ने पंजाब किंग्स के लिए 44 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी. बता दें कि कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में 3 करोड़ में खरीदा था.
A memorable start for the young Australian in the @PunjabKingsIPL colors 😍
Cooper Connolly is adjudged the Player of the Match on his #TATAIPL debut 🌟
Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/5JmVoTz6DW
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
मुकुल चौधरी आईपीएल डेब्यू मैच में हुए फ्लॉप
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 वर्षीय को मुकुल चौधरी का डेब्यू कराया, मगर इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए आईपीएल डेब्यू निराशाजनक रहा. मुकुल चौधरी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 11 गेंद पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. वो टी-20 क्रिकेट में एक फिनिशर रोल अदा करते हैं, लेकिन LSG के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. जबकि उनकी बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये थी. मुकुल के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भी बिडिंग वॉर देखने को मिली थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मारी थी.
Match 5. WICKET! 13.1: Mukul Choudhary 14(11) ct & b Kuldeep Yadav, Lucknow Super Giants 105/6 https://t.co/lfP7dRNKfg #TATAIPL | #LSGvDC
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
कार्तिक शर्मा के लिए निराशाजनक रहा आईपीएल डेब्यू
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के अपने पहले ही मैच में 19 वर्षीय खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को डेब्यू करने का मौका दिया, लेकिन कार्तिक के लिए उनका आईपीएल डेब्यू कुछ खास नहीं रहा. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में कार्तिक शर्मा ने 15 गेंद पर सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने, लेकिन इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए डेब्यू मैच निराशाजनक रहा.
बृजेश शर्मा के लिए शानदार रहा आईपीएल डेब्यू
IPL 2026 के पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 27 वर्षीय तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने अपना आईपीएल डेब्यू किया. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा के लिए ड्रीम डेब्यू रहा. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए और सुर्खियां बटोरी. बृजेश को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सिर्फ 30 लाख रुपये में खरीदा था.
From Udhampur for Rajasthan, let’s go Brijesh Sharma 💗 pic.twitter.com/aMSah6C9UF
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2026
23 वर्षीय अशोक शर्मा ने GT की ओर से किया आईपीएल डेब्यू
आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस ने 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल डेूब्यू करने का मौका दिया. अशोक के आईपीएल डेब्यू ठीक-ठाक रहा. उन्होंने 3 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट चटकाए थे. खास बात यह रही कि अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही अशोक शर्मा ने 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की और अपना पहला आईपीएल विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों को कहा अलविदा
19 वर्षीय से लेकर 27 तक, IPL 2026 के शुरुआत में इन 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









