CG News: छत्तीसगढ़: सेप्टिक टैंक में फंसा मजदूर, बचाने गए दो साथी… तीनों की दर्दनाक मौत- #INA

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रामकृष्ण हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा कि सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए उतारे गए तीन मजदूर जहरीली गैस के संपर्क में आने से बेहोश हो गए. उन्हें बचाया नहीं जा सका और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी तनाव और सनसनी फैल गई.

जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मजदूर पहुंचे थे. इस दौरान एक मजदूर को पहले टैंक में उतारा गया, लेकिन जहरीली गैस के संपर्क में आने की वजह से वो बेहोश गया. वहीं दो अन्य मजदूर बारी-बारी से उसे बचाने के लिए, उतरे और वो भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौत हो गई. टैंक के अंदर जहरीली गैस (संभावित रूप से मीथेन/हाइड्रोजन सल्फाइड) जमा थी. वहीं दम घुटने से तीनों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान

मजदूरों की मौत के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया. हादसे में जिन मजदूरों ने जान गवाई है उनमें गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार शामिल है. तीनों रायपुर के सिमरन सिटी क्षेत्र में रहते थे. घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, और हंगामा करने लगे. हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने परिजनों को समझाकर किसी तरह से शांत कराया.

अस्पताल में पहुंचे परिजन

हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने अस्पातल में हंगामा शुरू कर दिया, आक्रोश के चलते अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई, जिस पर नियंत्रण के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर शांत रहने की अपील की.

जांच और प्रारंभिक कार्रवाई

घटना की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह सुरक्षा उपकरणों और मानक प्रोटोकॉल के अभाव का मामला प्रतीत होता है जैसे गैस टेस्टिंग, ब्लोअर/वेंटिलेशन, ऑक्सीजन सपोर्ट, सेफ्टी हार्नेस और रेस्क्यू लाइन का उपयोग नहीं किय गया. तकनीकी जांच टीम से भी रिपोर्ट ली जा रही है, जिसके आधार पर लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

छत्तीसगढ़: सेप्टिक टैंक में फंसा मजदूर, बचाने गए दो साथी… तीनों की दर्दनाक मौत


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News