Sport : मुंबई इंडियंस का बुरा हाल देख भड़के आकाश अंबानी, कर दिया कुछ ऐसा, जिसकी होने लगी चर्चा, जानिए क्या है पूरा मामला #INA

IPL 2026: बीते गुरुवार यानी 23 अप्रैल की रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराकर आईपीएल इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की तो वहीं मुंबई इंडियंस को इंडियंन प्रीमियर लीग के 19 साल के इतिहास में इतनी बड़ी हार मिली है. चेन्नई के दिए 208 रनों के जवाब में एमआई सिर्फ 119 रनों पर सिमट गई. 5 बार की चैंपियन मुंबई का ये हाल देख दिग्गजों के साथ-साथ फैंस भी हैरान हैं.
मुंबई इंडियंस का बुरा हाल देख फैंस और मालिक भी हैरान
मुंबई इंडियंस के फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि ये वहीं मुंबई इंडियंस है, जिसने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया और विरोधी टीमों में अपना खौफ बनाया था. मुंबई इंडियंस की टीम से लसिथ मलिंग, महेला जयवर्धने, कायरन पोलार्ड और सचिन तेंदुलकर जैसे एक से बढ़कर एक दिग्गज जुड़े हैं, लेकिन फिर भी मुंबई की टीम लगातार अपने खराब प्रदर्शन से फैंस के साथ अपने मालिक को भी निराश कर रही है.
क्या आकाश अंबानी ने फैंस को मैच को छोड़कर जाने को कहा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी मैच के दौरान स्टेडियम से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं आकाश फैंस की ओर इशारा करते हुए भी कुछ कहते नजर आए रहे हैं. अब इस वायरल वीडियो में बताया जा रहा कि आकाश अंबानी मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन देख गुस्सा होकर स्टेडियम से जा रहे हैं और फैंस को भी जाने के लिए कह रहे हैं. हालांकि इसका कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है.
Akash Ambani left the stadium midway through the match and even asked fans . leave as well. Looks like he’s had enough. He deserves this humiliation. pic.twitter.com/9iZKUP1lQV
— Kusha Sharma (@Kushacritic) April 24, 2026
IPL के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस का बेहद ही खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ आगाज किया था. ऐसा बहुत कम होता है कि एमआई सीजन का पहला मैच जीतती है, लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस ने इतना खराब प्रदर्शन किया सवाल उठने लगे. मुंबई इंडियंस लगातार 4 मुकाबला हार गई, जिसके बाद टीम में फूट को लेकर भी फिर से चर्चा होने लगी, लेकिन फिर छठें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को इसी के घर में 100 रनों से हराया तो फैंस खुशी से झूम उठे. सभी को लगा कि मुंबई इंडियंस की अब वापसी होने वाली है, मगर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जब अपने घर में मुंबई इंडियंस उतरी तो सीनियर बल्लेबाज और गेंदबाज सभी ने निराश किया.
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराया
संजू सैमसन के शतक के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवरों में 119 रनों पर सिमट गई. तिलक वर्मा (37), सूर्यकुमार यादव (36) ने धीमी पारी खेली. जबकि मुंबई इंडियंस के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए. CSK के लिए अकील हुसैन ने 4 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त किया.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 की 5वीं हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बोले- ‘मैं बिलकुल पसंद नहीं…’
मुंबई इंडियंस का बुरा हाल देख भड़के आकाश अंबानी, कर दिया कुछ ऐसा, जिसकी होने लगी चर्चा, जानिए क्या है पूरा मामला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









