सीजी- Surajpur: शिक्षिका को धमकी देने वाला शिक्षक हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने दो हफ्ते बाद की कार्रवाई – INA

Surajpur: शिक्षिका को धमकी देने वाला शिक्षक हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने दो हफ्ते बाद की कार्रवाई

.

loader





सूरजपुर में एक प्रधान पाठक के द्वारा स्कूल में बंदूक ले जाकर अपने ही स्कूल के प्राचार्य शिक्षिका को धमकी देने संबंधी खबर सोशल में वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी प्रतापपुर ने बीईओ प्रतापपुर से लिखित रिपोर्ट प्राप्त कर आरोपी प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक के विरूद्ध धारा 221, 351(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर प्रधान पाठक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला बरबसपुर का प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक बीते 21 नवंबर को नशे की हालत में बंदूक के साथ शासकीय हाई स्कूल बरबसपुर में घुसकर वहां के संकुल प्राचार्य को 20 नवंबर को अनुपस्थित क्यों किये हो कहकर गोली मारने की धमकी दी थी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button