सीजी- UCC: छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज की बैठक आज, रायपुर में जुटेंगे बुद्धिजीवी, यूसीसी पर करेंगे मंथन, बनेगी रणनीति – INA

UCC: छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उक्त समिति को सुझाव देने के लिए आज एक सितंबर मंगलवार को रायपुर में मुस्लिम समाज की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में यूसीसी को लेकर गहन मंथन किया जायेगा। समाज के लोग इस पर चर्चा करेंगे। . की रणनीति बनाई जायेगी।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि मुस्लिम समाज की यह बैठक मंगलवार को गुरु घासीदास ऑडिटोरियम कलेक्ट्रेट चौक में रखी गई है। दोपहर ढाई बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों के दिए गए सुझावों को एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए रायपुर की समस्त मस्जिदों में जुमा को एलान के माध्यम से सूचना दी गई थी।
दो प्रतियों में लिखित सुझाव देने की अपील
आयोजकों ने अपील की है कि यूसीसी के संबंध में सुझाव लिखित में अध्यक्ष, समान नागरिक संहिता समिति, छत्तीसगढ़ के नाम से संबोधित करते हुए दो प्रतियों में पेश करें। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी जनाब कारी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी और अध्यक्षता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता जनाब फैसल रिजवी साहब उपस्थित रहेंगे। मुस्लिम समाज की ओर से दिए गए सुझावों को बैठक में एकत्र कर शाम चार बजे समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति छत्तीसगढ़ के सदस्यों के सामने पेश किया जायेगा।