Tach – नए आईफोन लॉन्च से पहले खुशखबरी, ₹15,000 सस्ता हुआ iPhone 16, फैंस की लगी भीड़!

ऐपल के नए आईफोन लॉन्च इवेंट से पहले आईफोन 16 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी जल्द ही अपने नए हार्डवेयर और आईफोन मॉडल पेश करने वाली है, लेकिन उससे पहले फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 की कीमत में अच्छी कटौती हुई है. ₹79,900 की शुरुआती कीमत वाला यह फोन अब ₹64,900 में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा बैंक और कार्ड ऑफर का फायदा लेकर इसकी कीमत और कम की जा सकती है.
अगर आप नया आईफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए काम की हो सकती है. हालांकि, ऐसे ऑफर सीमित समय के लिए होते हैं और कभी भी बदल सकते हैं.
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 की डील
ऐपल आईफोन 16 को भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इस पर ₹15,000 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत ₹64,900 रह जाती है.
इसके अलावा फ्लिपकार्ट Axis Bank और फ्लिपकार्ट SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को ₹5,145 तक का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है. ऑफर का पूरा फायदा मिलने पर फोन की कीमत ₹59,755 तक पहुंच जाती है.
जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए फ्लिपकार्ट पर No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है. EMI ₹2,262 प्रति महीने से शुरू होती है और 36 महीने तक की अवधि चुनी जा सकती है.
पुराना फोन एक्सचेंज करने पर बचत और बढ़ सकती है. फ्लिपकार्ट पर पुराने डिवाइस के बदले ₹49,250 तक का एक्सचेंज बोनस दिखाया जा रहा है. हालांकि, वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल, ब्रांड, स्टोरेज और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी.
आईफोन 16 में क्या मिलता है?
आईफोन 16 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. ऐपल के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे बाहर इस्तेमाल करते समय स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.
दमदार है चिपसेट
परफॉर्मेंस के लिए फोन में A18 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है. स्टोरेज के लिए 512GB तक का ऑप्शन मिलता है. फोन iOS 18 के साथ लॉन्च हुआ था और iOS 27 के साथ मिलने वाले Siri AI फीचर्स के लिए भी एलिजिबल है.
कैमरे की बात करें तो पीछे 48MP मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 3,561mAh बैटरी है और 25W MagSafe के साथ 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
अगर आप करीब ₹60,000 के बजट में आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा कीमत पर आईफोन 16 एक बेहतरीन फैसला हो सकता है. खासकर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज का फायदा मिलने पर इसकी कीमत काफी कम हो सकती है.
हालांकि, खरीदने से पहले बैंक, EMI और एक्सचेंज की शर्तें जरूर जांच लें, क्योंकि ₹59,755 प्रभावी कीमत है, सभी ग्राहकों के लिए तय कीमत नहीं.
Source link