CM आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा:कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेगीं; पार्टी की तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार घोषित- INA NEWS

कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। नाम की घोषणा के बाद अलका ने कहा, ‘मैं चौथा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हूं। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को टेम्पररी CM कहकर संवैधानिक पद का अपमान किया। उस पद पर बैठी महिला सीएम का अपमान किया है।’ 20 साल से ज्यादा के अपने पॉलिटिकल करियर में अलका तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। छात्र नेता रहीं अलका ने 2003 में बीजेपी नेता पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें वे हारी थीं। 2014 में अलका कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुई थीं। 2015 में उन्होंने AAP के टिकट पर चांदनी चौक सीट से जीत हासिल की थी। 2019 में वे AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने 2020 के चुनाव में चांदनी चौक सीट से दोबारा चुनाव लड़ा, जिसमें वे तीसरे नंबर पर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव हो सकते हैं। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को खत्म हो रहा है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 और 2015 में 67 सीटें जीती थीं। कांग्रेस जारी कर चुकी 2 लिस्ट 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई थी। इसमें 21 नाम थे। 24 दिसंबर को दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया। शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन के खिलाफ सतीश लूथरा, मेहरौली से नरेश यादव के खिलाफ पुष्पा सिंह को टिकट दिया है। महरौली सीट से कैलाश गहलोत विधायक थे। हाल ही में AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में जारी किए गए थे। नई दिल्ली सीट से AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। …………………………………………….. टिकट कटने से भड़के विधायक, AAP में बगावत के आसार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अभी करीब दो महीने बाकी हैं। आम आदमी पार्टी दो बार में 31 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर चुकी है। बड़ी बात ये है कि कैंडिडेट की लिस्ट में 24 मौजूदा विधायकों के नाम नहीं है। ये विधायक टिकट कटने से नाराज हैं और पार्टी के फैसले के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… विपक्ष कमजोर हो, इसलिए केजरीवाल ने जल्दी बांटे टिकट दिल्ली में विधानसभा चुनाव में अभी करीब 3 महीने बाकी हैं। चुनावी माहौल तो दूर, इसकी बातें भी शुरू नहीं हुईं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट घोषित कर दिए। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को खत्म हो रहा है। तीन महीने पहले कैंडिडेट घोषित करने के पीछे अरविंद केजरीवाल की क्या स्ट्रैटजी है, पढ़िए पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button