UP News: 300 रुपये का उधार और दुकानदार का मर्डर… गाजीपुर में चाऊमीन के लिए खेला गया खूनी खेल – INA

Ghazipur murder case: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में महज 300 रुपये के चाऊमीन को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. मामूली कहासुनी इतनी खौफनाक वारदात में बदल जाएगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था. आरोपी ने पहले दोस्ती का दिखावा करते हुए युवक के साथ शराब पी और फिर ईंट से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बंद पड़े स्कूल के खंडहर में फेंककर फरार हो गया. घटना का खुलासा तब हुआ जब तीन दिन बाद शव से बदबू आने लगी.
यह पूरा मामला गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गंगोली गांव का है. यहां 27 मई को गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित एक बंद पड़े निजी विद्यालय के खंडहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान 18 वर्षीय बाला लखनदर के रूप में हुई. वह 24 मई को घर से टेंट पर काम करने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.
युवक का शव कहां मिला?
तीन दिन बाद जब खंडहर से तेज बदबू आने लगी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे. वहां युवक का शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव की पहचान बाला लखनदर के रूप में की. मामले में मृतक के पिता गोविंद राम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. पिता ने बेटे के दोस्त रंजय राम पर शक जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि करीब 10 दिन पहले आरोपी रंजय राम बाला लखनदर के भाई नंदलाल की चाऊमीन की दुकान पर गया था. उस पर पहले से ही करीब 300 रुपये का उधार था. इसके बावजूद वह फिर उधार में चाऊमीन मांग रहा था. इसी बात को लेकर बाला लखनदर ने उससे पहले पुराना हिसाब चुकाने की बात कही थी. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी और हल्की हाथापाई भी हुई थी. हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोपी मन में रंजिश पाल बैठा.
सिर पर ईंट से किए कई वार
पुलिस के मुताबिक, 24 मई की रात आरोपी रंजय ने बाला लखनदर को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई. शराब पीने के बाद उसने पास में पड़ी ईंट से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी शव को स्कूल के खंडहर में फेंककर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी रंजय राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
300 रुपये का उधार और दुकानदार का मर्डर… गाजीपुर में चाऊमीन के लिए खेला गया खूनी खेल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


