Delhi-Ncr DU में समता उत्सव कार्यक्रम को लेकर विवाद, प्रोफेसर हबीब पर फेंका गया पानी- #INA

इतिहासकार प्रोफेसर एस इरफान हबीब पर फेंका गया पानी.
दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में आयोजित ‘समता उत्सव’ कार्यक्रम चल रहा था. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने आरोप लगाया है कि एबीवीपी ने कार्यक्रम में वक्ताओं पर हमला किया. AISA का कहना है कि ‘पीपुल्स लिटरेचर फेस्टिवल’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंच पर चढ़कर हंगामा किया.
बता दें कि उस समय इतिहासकार प्रोफेसर एस. इरफान हबीब संबोधित कर रहे थे. AISA के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान पानी फेंका गया और डस्टबिन मंच की ओर उछाला गया, साथ ही नारेबाजी भी की गई.
छात्र-छात्राओं ने किया विरोध
AISA ने इसे सामाजिक न्याय और बराबरी की आवाज को दबाने की कोशिश बताते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने विरोध किया, जिसके बाद हंगामा कर रहे लोग पीछे हट गए. AISA ने कहा कि विश्वविद्यालय संवाद और बहस की जगह है, न कि डर और हिंसा की.
ABVP की प्रतिक्रिया
वहीं, एबीवीपी ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है. एबीवीपी का कहना है कि छात्रों के बीच उसकी बढ़ती लोकप्रियता से विचलित होकर वामपंथी छात्र संगठन इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि एबीवीपी ने 9, 10 और 11 फरवरी को ‘मदारी’ नाम से एक कला महोत्सव आयोजित किया, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों की नुक्कड़ नाटक समितियों ने हिस्सा लिया.
छवि खराब करने की कोशिश
उनके अनुसार, इस सफल आयोजन से परेशान होकर AISA एबीवीपी कार्यकर्ताओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. एबीवीपी ने यह भी कहा कि वह परिसरों में स्वस्थ विमर्श को बढ़ावा देने के पक्ष में है और उस पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं.
DU में समता उत्सव कार्यक्रम को लेकर विवाद, प्रोफेसर हबीब पर फेंका गया पानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



