फरीदाबाद के ट्रांसपोर्टरों की दिल्ली एंट्री पर ब्रेक:हड़ताल का ऐलान, ग्रीन टैक्स और BS-4 वाहनों पर रोक खत्म करने की मांग- INA NEWS

फरीदाबाद जिले के ट्रांसपोर्टरों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 21 से 23 मई तक दिल्ली में एंट्री न करने का ऐलान किया है। यह सांकेतिक हड़ताल ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर की जा रही है, जिसमें शहर के ट्रांसपोर्टर भी शामिल हो रहे हैं। दिल्ली गाड़ी नही भेजेगा कोई ट्रांसपोर्टर ऑल फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरेश शर्मा का कहना है कि उनकी मुख्य मांगों में बीएस-6 वाहनों पर लगाए गए ग्रीन टैक्स को हटाना, बीएस-4 वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर रोक न लगाना और कथित मनमाने चालानों पर रोक शामिल है। उनका आरोप है कि मौजूदा नियमों और कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट कारोबार पर गंभीर असर पड़ रहा है। बिना गाड़ी रोके भेज रहे चालान महासचिव सुभाष कौशिक ने बताया कि कई बार बिना गाड़ी रोके ही चालान भेज दिए जाते हैं, जो ट्रांसपोर्टरों के लिए बड़ी परेशानी बन रहे हैं। उनका कहना है कि जिन वाहनों के दस्तावेज पूरे हैं, उन्हें बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। लंबे समय से चल रहा सरकार से संवाद ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि बीएस-4 वाहनों को उनकी निर्धारित उम्र पूरी होने तक दिल्ली में चलने दिया जाए, जबकि बीएस-6 गाड़ियों से ग्रीन टैक्स हटाया जाए। उनका कहना है कि इन मुद्दों पर लंबे समय से सरकार से संवाद किया जा रहा है, लेकिन समाधान नहीं निकला। आगे बड़ा किया जाएगा आन्दोलन फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मुताबिक, हड़ताल के दौरान तीन दिनों तक कोई भी मालवाहक वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




