भाकपा माले ने बापू की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया

संवाददाता- राजेन्द्र कुमार ।

बेतिया। भाकपा माले ने गौशाला स्थित महात्मा गॉंधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण पर श्रधांजलि दिया. भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस आज भी महात्मा गॉंधी के विचारों को हत्या कर रहीं हैं, आगे कहा कि अंतिम और छठवीं बार 30 जनवरी,1948 को नाथूराम गोडसे ने बिरला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जाते हुए महात्मा गांधी को गोली मार हत्या कर दी थी. माले नेता ने कहा कि इस हमले से पहले भी लगभग पांच बार गांधीजी को मारने का प्रयास किया गया था,

Table of Contents

जिसमें असफल रहे, भाजपा आज उस हत्यारे नथूराम गोडसे का जयकारा कर रहीं हैं, प्रतिमा बना कर पूजा कर रहीं हैं. गांधीजी के विचारों को रोज रोज हत्या कर रहीं हैं, जिसे बचाने के लिए छात्र नौजवानों, मजदूर किसानों को आह्वान किया. इस अवसर पर भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव, अरूण तिवारी, जितेंद्र राय, रमाशंकर राम, सुनील कुमार, विनोद कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, बालेश्वर पाण्डेय आदि नेताओं ने गांधीजी के आदर्शों और त्याग कुर्बानी की विरासत को बचाने और संविधान – लोकतंत्र बचाने के आंदोलन को आगे बढाने का संकल्प को दुहराई!

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News