Crime- कानपुर: दशकों से ग्रामीणों को ठग रहा था शैलेंद्र पांडेय, शक न हो इसलिए घर बैठे पहुंचाता था ब्याज, पढ़ें मामला -#INA

कानपुर में भदरस गांव का शैलेंद्र पांडेय यहां के भोले-भाले ग्रामीणों की दशकों से ठग रहा था। किसी को इस फर्जीवाड़े की भनक न लगे, इस कारण शैलेंद्र खाताधारकों को ब्याज भी देता था। सबसे पहले आए फर्जीवाड़े के पीड़ित को उसने चेक देकर मामला दबाने का भी प्रयास किया था, लेकिन एक के बाद एक मामले सामने आने के बाद उसकी पोल खुल गई।
घोटाले में पुराने डाक कर्मियों की भी मिलीभगत की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। घोटाले की रकम और बढ़ने की संभावना है। घोटाले में अब तक 24 लोगों ने शिकायत की है। डाक विभाग पहले इस पूरे मामले में पल्ला झाड़ता रहा। अब घोटाला सामने आया तो पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उप डाकघर में सबसे ज्यादा पीड़ित भदरस गांव के हैं। शैलेंद्र पांडेय भी भदरस गांव का ही रहने वाला है।