Crime- कानपुर: पुलिस दरवाजा खटखटाकर लाैटी, घर में छोटे भाई ने कर दी बड़े की हत्या, ईंट से कूंचा और प्लॉट में फेंका शव -#INA

कानपुर में हनुमंत विहार के संजयगांधी नगर में दिवाली की रात संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने पत्नी संग मिलकर बड़े भाई की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वहीं, पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खटखटाखटाया। दरवाजा न खुलने पर वह लाैट गई। हत्या के बाद दंपती ने शव को पड़ोस में खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे दिव्यांशु की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संजय गांधीनगर निवासी आनंद सिंह उर्फ रगड़ू (40) वर्ष 2022 में हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया और छोटे भाई प्रियम सिंह के परिवार के साथ रहने लगा था। परिवार में प्रियम की पत्नी रानी और 13 वर्षीय बेटी हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार देर रात दोनों भाई नशे की हालत में थे। इसी बीच दोनों में संपत्ति बंटवारे को लेकर गाली गलौज होने लगी।