स्वच्छता सर्वेक्षण-2025, सुपर स्वच्छ लीग में नवी मुंबई नंबर वन:सूरत दूसरे नंबर पर रहा; राजस्थान में जयपुर, एमपी में ग्वालियर सबसे साफ- INA NEWS

राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 के पुरस्कार दिए। इस बार सुपर स्वच्छ लीग में नवी मुंबई पहले, सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा है। पिछले सर्वेक्षण में सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर पहले, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर थे। इसके अलावा राजस्थान में जयपुर और मध्य प्रदेश में ग्वालियर को सबसे स्वच्छ शहर बताया गया है। अहमदाबाद को मेंटर सिटी कैटेगरी में पहला, इंदौर को दूसरा और तिरुपति को तीसरा स्थान मिला। स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत इनके साथ क्रमशः साणंद, देपालपुर और कुप्पम को मेंटी सिटी बनाया गया था। इसके अलावा 3 खास बातें 1. स्वच्छ शहर जोड़ी: मेंटर और मेंटी शहरों के लिए नई पुरस्कार पहल।
2. रिवर टाउन/अर्बन रिवर फ्रंट्स: नदी किनारे बसे शहरों के लिए विशेष मूल्यांकन।
3. कोस्टल एरिया: समुद्र तटीय शहरों के लिए अलग मूल्यांकन मैट्रिक्स। भोपाल सात साल की मेहनत के बाद टॉप-2, अब दौड़ से बाहर भोपाल ने लगातार सात साल की मेहनत के बाद पिछली स्वच्छता रैंकिंग में देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर का मुकाम हासिल किया था। लेकिन इस बार शहर को राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ में जगह नहीं मिली। इसकी बड़ी वजह आदमपुर छावनी में जमा करीब 5 लाख टन पुराने कचरे का निपटान नहीं होना माना जा रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में जयपुर को सबसे साफ सिटी का अवॉर्ड राजस्थान के किसी शहर की रैंकिंग किसी भी कैटेगरी में टॉप 3 में नहीं आई है। हालांकि जयपुर को स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी अवॉर्ड मिला है। वहीं 10 लाख से ज्यादा आबादी में देश के स्वच्छ तीन शहरों में जयपुर शामिल नहीं है। पिछली बार इसमें जयपुर टॉप 20 में रहा था। पूरी खबर पढ़ें… 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में चंडीगढ़ दूसरे नंबर पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। इसमें चंडीगढ़ ने 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता के मामले में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में मध्य प्रदेश का उज्जैन पहले स्थान पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरों का मूल्यांकन 43 अलग-अलग मानकों के आधार पर किया गया। इनमें कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन, कचरे का निस्तारण, सार्वजनिक स्थानों की सफाई और स्वच्छता अभियान में लोगों की भागीदारी जैसे पहलू शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… देश का तीसरा सबसे साफ शहर बना लखनऊ लखनऊ देश का तीसरा सबसे साफ शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2025-26 में की लिस्ट जारी हो गई है। इसमें लखनऊ को सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। पिछले साल लखनऊ ने बड़ी छलांग लगाते हुए 44वें स्थान से तीसरा स्थान हासिल किया था। इस बार भी नगर निगम ने अपनी रैंकिंग बरकरार रखी है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में विशाखापत्तनम ने पहला और जबलपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। लखनऊ इस सूची में तीसरे स्थान पर रहा। यह सर्वेक्षण का 10वां संस्करण था। इसमें देश के 4,751 से अधिक शहरों को शामिल किया गया। शहरों को 10 मुख्य क्षेत्रों और 43 मानकों पर परखा गया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |