Crime- कानपुर: युवक को सड़क पर पटका, चेहरे-सिर पर बरसाईं लातें, पैसे गिरने को लेकर था विवाद, आरोपी पुलिस हिरासत में -#INA

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबंगला स्थित बृजवासी स्वीट हाउस के पास दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक हमलावर युवक को सड़क पर पटककर उसके चेहरे पर बेरहमी से लातें बरसाता हुआ नजर आ रहा है, जबकि पीड़ित युवक सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा दिख रहा है।



राहगीरों में से किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले का संज्ञान लेते हुए चकेरी पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना 28 अक्तूबर शाम की है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button