Crime- जीरा में फायरिंग: दो वाहनों पर सवार युवक एक दूसरे पर दाग रहे थे गोलियां, 70 साल के राहगीर बुजुर्ग की मौत -#INA

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पुराना तलवंडी भाई रोड पर दो वाहनों में सवार युवकों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान सड़क पर खड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग बसंत सिंह के पेट में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।