Crime- फतेहपुर: स्टेट हाईवे किनारे नाली में मिला अज्ञात शव, सिर और पीठ पर चोट के मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस -#INA

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हरदासपुर गांव के पास बुधवार सुबह स्टेट हाईवे किनारे नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं। उसने काले रंग का लोअर और महरून रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस आसपास के गांवों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद . की कार्रवाई की जाएगी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button