Crime- फर्रुखाबाद: दिल्ली से आ रही स्लीपर बस पुलिस बूथ में घुसी, ट्रैक्टर को बचाने में हादसा, 15 यात्री चुटहिल -#INA

दिल्ली से फर्रुखाबाद आ रही स्लीपर बस कायमगंज के टेड़ीकोन चौराहे पर आताईपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर को बचाने में पुलिस बूथ में घुस गई। बस में सवार 47 यात्रियों में से 15 चुटहिल हो गए। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से दरवाजा बंद हो गया। बस के पिछले हिस्से में लगी इमरजेंसी विंडो से कूद कर यात्रियों ने जान बचाई। चालक-परिचालक मौके से भाग गए।



आसपास के ग्रामीणों ने यात्रियों की मदद की। घटना के दौरान कई यात्री सो रहे थे इससे वह गिरने से भी चुटहिल हो गए। हालांकि किसी के गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। घटना के समय घटना के समय पुलिस के बूथ में कोई पुलिसकर्मी नहीं था। इससे बड़ी घटना होने से बच गई घटना के बाद चालक ट्रैक्टर बैक कर वापस गांव अताईपुर की ओर भाग ले गया।

Credit By Amar Ujala

Back to top button