Crime- चंडीगढ़ में मुठभेड़: नैतिक मर्डर के आरोपी ने चलाई गोली, एएसआई बाल-बाल बचे; जवाबी फायरिंग में शूटर घायल -#INA

चंडीगढ़ के नैतिक हत्याकांड के आरोपी और ऑपरेशन सेल की टीम के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई।
टीम आरोपी शूटर अर्शमेहर और मनमेहर को सेक्टर 50 में हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और खरड़ में रहते हैं। आरोप है कि हथियार बरामदगी के दौरान मनमेहर ने पास पड़ी लोडेड पिस्टल उठाकर पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एएसआई प्रदीप की तरफ चली, लेकिन वह बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गए।
ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिदंर सिंह सेखों ने बताया कि इसके बाद पुलिस के दो मुलाजिमों ने भी एक-एक फायर किया, जिससे मनमेहर की टांग में गोली लग गई। घायल मनमेहर को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया है। दूसरा आरोपी अर्शमेहर मौके पर ही पुलिस की गाड़ी में मौजूद है। मनमेहर सीपी मॉल में फायरिंग समेत कई अन्य रंगदारी और फायरिंग के मामले में शामिल था।
ऑपरेशन सेल की टीम के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखां ने बताया कि सेक्टर 22 में हुए नैतिक हत्याकांड में दो आरोपियों को पकड़ा गया था। वारदात में इस्तमाल किए गए हथियार की बरामदगी करवाने के लिए गए आरोपी मनमेहरप्रीत ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसे रोकने के लिए ऑपरेशन सेल की टीम ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दाैरान आरोपी की जांघ में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया।