Crime – रात में पत्नी से लड़ाई, सुबह पति ने घर से 500 मीटर की दूरी पर कर दिया कांड…सदमे में परिवार- #INA

बिहार पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
बिहार के कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड पर सुधानी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पाया गया है. शव रेल पटरी पर मिला है. इससे इलाके में सनसनी मच गई है. मृतक की पहचान मंटू शर्मा के रूप में की गई है. मृतक आजमनगर थाना इलाके के दनिया गांव का रहने वाला था. स्थानीय लोगों ने इसे हादसा बताया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंटू शर्मा ट्रेन के नीचे आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई.
वहीं घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिवार ने उसकी हत्या की आशंका जताई है. सुचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. मृतक के ससुराल वालों ने बताया कि मंटू की गुरुवार की रात अपनी पत्नी से लड़ाई हुई थी.
चलती ट्रेन की चपेट में आया युवक
शुक्रवार को मंटू सुबह शौच करने के लिए घर से बाहर निकला. फिर रेल पटरी के पास चला गया, जो घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है. मंटू शौच के लिए पटरी के पास गया था और चलती ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर, एक हाथ और उसके सिर का आधा भाग कट गया और उसकी मौत हो गई. ऐसा दावा स्थानीय लोगों ने किया है.
पहली नजर में ये मामला पुलिस को खुदकुशी लग रहा है
वहीं मंटू के भाई ने घटना के 24 घंटे पहले मंटू से मारपीट होने की बात कही है. जो इस बात की ओर संकेत करता है कि ये हत्या का मामला भी हो सकता है. पिलहाल पुलिस इस मामले में कह रही है कि पहली नजर में उसे ये मामला खुदकुशी का लग रहा है. मृतक के परिवार वालों की ओर से जो औपचारिक शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी.
पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में लगी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मंटू की मौत कैसे हुई, ये साफ तौर से पता चल सके. मंटू अपने पीछे परिवार के साथ-साथ अपनी पत्नी लक्खी कुमारी और दो बच्चों को छोड़ गया है.
ये भी पढ़ें:दो दिन पहले दिल्ली से लौटा, पत्नी को मायके पहुंचाया और लगा ली फांसी, गया में 3 बच्चों के पिता ने क्यों किया सुसाइड?
रात में पत्नी से लड़ाई, सुबह पति ने घर से 500 मीटर की दूरी पर कर दिया कांड…सदमे में परिवार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









