Crime- दिल्ली: रोटी नहीं दी तो चौथी मंजिल से दे दिया धक्का, कर्मचारी की मौत

दिल्ली: रोटी नहीं दी तो चौथी मंजिल से दे दिया धक्का, कर्मचारी की मौत

दिल्ली के बवाना औद्योगिक इलाके में रोटी को लेकर कारखाने के कर्मचारियों में कहासुनी हो गई. मामूली विवाद के बाद कारखाने के एक कर्मचारी को कथित तौर पर इमारत की छत से धक्का दे दिए जाने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने घटना की जानकारी दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना की जांच की जा रही है.

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कारखाने की छत से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, घटना 29 अक्टूबर की है. सेक्टर-1 स्थित एक बिल्डिंग की छत पर दीपावली को लेकर यहां काम करने वाले कर्मचारी राम प्रकाश और दीपक सजावट कर रहे थे. तभी बगल के कारखाने में काम करने वाले असलम ने कर्मचारी प्रकाश से संपर्क कर उससे दो रोटी मांगी. इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रोटी को लेकर हुआ झगड़ा, छत से नीचे फेंका

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रकाश ने असलम से रोटियां नहीं बनाने की बात कही. इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया. उनमें झगड़ा होने लगा. असलम ने प्रकाश से गली-गलौच कर दी. दोनों में मारपीट होने लगी. तभी असलम ने प्रकाश को बिल्डिंग की चौथी मंजिल की छत से धक्का दे दिया. पुलिस ने बताया कि प्रकाश छत से गिरकर नीचे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आनन-फानन में प्रकाश को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया. पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर आरोपी असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई. त्योहार पर परिवार में मातम छा गया.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News