Crime- लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर फायरिंग: 3 सेकंड में चलाई 3 गोली, इंस्टाग्राम पर ‘गोपी लहोरिया ग्रुप’ ने दी धमकी -#INA

लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर के जे-ब्लॉक स्थित पिज्जा आउटलेट पर देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर ‘गोपी लहोरिया ग्रुप’ नाम के पेज से पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में आउटलेट से जुड़े व्यक्ति को धमकी देते हुए अगली बार सीधे गोली मारने की बात कही गई है। हालांकि, पुलिस अभी इस पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है।




वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की जांच को अहम सुराग मिला है। फुटेज में दो हमलावर आउटलेट के भीतर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने पिस्टल निकालकर महज तीन सेकंड के भीतर तीन गोलियां चला दीं। दूसरा हमलावर भी हथियार निकालता नजर आया, लेकिन वह फायर नहीं कर सका। इसके बाद दोनों आरोपी बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।

Credit By Amar Ujala

Back to top button