Crime- Haryana: अंबाला में पारिवारिक कलह के चलते बड़े बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, शव के पास पड़े थे ईंट व पत्थर -#INA

अंबाला के बब्याल में शराब के ठेके के पास मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बब्याल अर्जुन नगर के किरायेदार हरविन्द्र कुमार उर्फ टीटू के रूप में हुई है। पुलिस ने पास की दुकान के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो आरोपी बेटा गगन कैद हो गया था। सुबह 3 बजकर 30 मिनट की वारदात बताई जा रही है। वार्ड नंबर 6 के बूथ प्रधान रवि कुमार ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की थी।