Sport : 'क्रिकेट इतना सरल खेल है…', भारत को हराने के बाद ये क्या बोल गए इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, वायरल हुआ बयान #INA

IND VS ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम ने 4-0 से जीत दर्ज कर ली. सीरीज का आखिरी मैच नॉटिंघम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 54 रन से हराकर इंग्लैंड ने बाजी मारी. इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी की और जोस बटलर के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए रन जोड़े. तो आइए जानते हैं कि इंग्लैंड की जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान हैरी ब्रूक ने क्या-क्या कहा…
हैरी ब्रूक ने जोस बटलर के साथ पार्टनरशिप को लेकर क्या कहा?
PULL. PUNISH. REPEAT. 😮💨
Oh, how we’ve missed those trademark pulls from Chetta. 💙
Watch #ENGvIND 5th T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/t6vItT5Wws
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 11, 2026
भारत के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की पार्टनरशिप बनाई. बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली, तो वहीं ब्रूक ने 45 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली. मैच खत्म होने के बाद कप्तान ब्रूक ने बटलर के साथ बल्लेबाजी का अनुभव साझा किया.
Still Boss 💪
Simply incredible, @JosButtler! 🙌@IGCom 🤝 pic.twitter.com/SYhMp2Y94U
— England Cricket (@englandcricket) July 11, 2026
हैरी ब्रूक ने जोस बटलर के साथ अपनी पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए कहा, “हमें मैदान पर बहुत मजा आया. हम एक-दूसरे से तालमेल बिठाकर खेल रहे थे, अच्छी दौड़ लगा रहे थे और खूब चौके लगा रहे थे. तो हां, जोस के साथ बल्लेबाजी करना बहुत मजेदार था.”
क्या आप दोनों आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं? इसपर ब्रूक ने कहा, “नहीं, ऐसा नहीं है. हम बस अंत में बड़े स्कोर का बचाव करने के लिए खुद को सर्वोत्तम स्थिति में लाने की कोशिश कर रहे थे और हमने साथ मिलकर बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.”
GET IN! 🦁 Another strong showing secures a 4-0 series win! pic.twitter.com/i2JWyr3CtV
— England Cricket (@englandcricket) July 11, 2026
क्रिकेट आसान खेल है
हैरी ब्रूक ने आगे कहा, “क्रिकेट इतना सरल खेल है. हम इसे बहुत जटिल बना देते हैं और मैं बस वहां खड़े होकर गेंद को जितना हो सके ध्यान से देखना चाहता था और वही शॉट खेलना चाहता था जो उस गेंद के लिए सही हो. मैं गेंद को अच्छे से मार रहा हूं. मुझे लगता है कि मैं अपने खेल में अच्छी स्थिति में हूं. लेकिन हम खुद को विश्व नंबर एक पर लाने में कामयाब रहे हैं, जो दूसरे मैच के बाद हमारा लक्ष्य था. हमें पता चला कि चार्ट में शीर्ष पर पहुंचने के लिए हमें अगले दो मैच जीतने होंगे. इसलिए, हम इससे बेहद खुश हैं. सभी लड़के बहुत उत्साहित हैं और हम जश्न मनाने के हकदार हैं.”
On top of the world! 🌎 pic.twitter.com/cYxZPGnKTj
— England Cricket (@englandcricket) July 11, 2026
स्पिन गेंदबाजी को लेकर क्या बोले हैरी ब्रूक?
स्पिन गेंदबाजी एक ऐसा एरिया है जिस पर आप भरोसा करते हैं? इसके जवाब में ब्रूक ने कहा, “हां, मुझे लगता है कि गेंद को मैदान से बाहर मारने के लिए आपको गेंद में और अधिक गति पैदा करनी होगी और हमारे पास कुछ बेहद कुशल स्पिनर भी हैं जो बहुत समझदार हैं और बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर करने की क्षमता रखते हैं और अब तक मेरी कप्तानी में, हमने काफी स्पिन गेंदबाजी की है और वे असाधारण रहे हैं.”
ये भी पढ़ें: ‘और वहीं हम हार गए…’, श्रेयस अय्यर ने सबके सामने बताई वो असली वजह, जिसके कारण इंग्लैंड में हारा भारत
'क्रिकेट इतना सरल खेल है…', भारत को हराने के बाद ये क्या बोल गए इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, वायरल हुआ बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,