Crime- बरेली: रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, सड़क पर घसीटा, नौ आरोपियों पर रिपोर्ट; देखें घटना का वीडियो -#INA

बरेली के आंवला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की रंजिश में हुई फायरिंग में घायल हुए सुमित की पत्नी ने छह नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में हत्या की कोशिश समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहल्ला गंज निवासी दामिनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम पति सुमित के साथ त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रही थीं। इस बीच चौराहे पर घात लगाए बैठे आरोपियों तरुण, वरुण, सुदेश सिंह उर्फ भूरे, नवीन सिंह, सचिन, गौरव सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने पति सुमित को घेर लिया।