Crime – पति के दोस्त को बनाया बॉयफ्रेंड, फिर कर डाला ऐसा कांड… सुल्तानपुर में कलयुगी पत्नी की करतूत जान पुलिस भी सन्न- #INA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में अवैध संबंधों के चलते एक बार फिर खून का खेल खेला गया. यहां लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर डाली. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस की चार टीमें छापेमारी कर रही हैं.

मृतक अमित सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और इसी गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, अमित का साथी दीपक भी ट्रक चलाने का काम करता था. अमित अपने दोस्त दीपक पर अटूट भरोसा करता था और इसी वजह से दीपक का अक्सर अमित के घर आना-जाना लगा रहता था. इसी मेल-जोल के दौरान अमित की पत्नी शिल्पी सिंह और दीपक के बीच प्रेम संबंध बन गए.

अवैध संबंधों का विरोध बना मौत की वजह

परिजनों के अनुसार, जब शिल्पी और दीपक के संबंधों की जानकारी घर वालों को हुई, तो काफी विवाद हुआ था. उस समय दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया गया था. लेकिन दोनों के सिर पर इश्क का ऐसा भूत सवार था कि उन्होंने अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. शनिवार को भी दीपक, अमित के घर आया हुआ था.

रात के सन्नाटे में वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात जब अमित गहरी नींद में सो रहा था, तब दीपक और शिल्पी ने खौफनाक कदम उठाया. दीपक ने शिल्पी के साथ मिलकर सो रहे अमित पर किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना घातक था कि अमित को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी दीपक की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

google button

पति के दोस्त को बनाया बॉयफ्रेंड, फिर कर डाला ऐसा कांड… सुल्तानपुर में कलयुगी पत्नी की करतूत जान पुलिस भी सन्न


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News