Crime- मंडी गोबिंदगढ़ में हत्या: बेअदबी के आरोपी का सिर धड़ से किया अलग, गांव तुरां में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात -#INA

मंडी गोबिंदगढ़ के निकटवर्ती गांव तुरां में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में छह वर्ष पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान मेवा सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव तुरां के रूप में हुई है। हमलावर ने धारदार तलवार से कई वार किए, जिससे मेवा सिंह का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।